Monday, August 31, 2026
Monday, August 31, 2026

पंजाब में पूर्व कांग्रेस MLA की कार पर फायरिंग

Date:

पंजाब के लुधियाना में आज कांग्रेस के जिला प्रधान और पूर्व MLA संजय तलवाड़ की कार पर फायरिंग हुई है। कार पर गोलियां किसने चलाई अभी इस बारे कुछ पता नहीं चल सका। साउथ सिटी जनपथ ऐनक्लेव में उनकी कोठी है। जिस समय फायरिंग हुई उस वक्त वह अपने घर में था।

इस मामले में संजय तलवाड़ से बात करनी चाही लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। वहीं डीसीपी शुभम अग्रवाल ने कहा कि उन्हें भी अभी इस घटना के बारे पता चला है। फिलहाल इस मामले की अभी वह जांच करवा रहे है। मामले की पुष्टि होने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। पुलिस के अधिकारी मौके पर जा रहे है।

यह गोली चलने की घटना देर की है। आज सुबह पूर्व विधायक संजय तलवार जब अपनी कर के पास पहुंचे तो देखा कि पिछली खिड़की का शीशा टूटा हुआ है। उन्हें पहले लगा शायद किसी ने ईंट पत्थर से हमला किया होगा या फिर कोई पटाखा शीशे पर ना लगा हो जिससे शीशा टूट गया। लेकिन जब मौके पर पुलिस कर्मचारी जांच करने पहुंचे तो उन्हें गाड़ी के अंदर से एक गोली का खोल बरामद हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

राइस मिलर्स की मांगों को प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाएगा- कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारूचक

चंडीगढ़/गुरदासपुर, 29 अगस्त: आज गोल्डन पाम होटल में गुरदासपुर...