Sunday, June 14, 2026
Sunday, June 14, 2026

बदलापुर रेप के आरोपी की पुलिस फायरिंग में मौत:सरकार बोली- रिवॉल्वर छीनकर गोली चलाई

Date:

 

महाराष्ट्र के बदलापुर में 12-13 अगस्त को स्कूल में 2 बच्चियों से रेप के आरोपी अक्षय शिंदे की 23 सितंबर को पुलिस फायरिंग में मौत हो गई। महाराष्ट्र सरकार ने कहा कि आरोपी ने जांच के लिए ले जाते समय पुलिसकर्मी की रिवॉल्वर छीनकर जवान पर फायरिंग की थी। पुलिस ने सेल्फ डिफेंस में उस पर गोली चलाई।

पुलिस के मुताबिक, 24 साल के आरोपी की पूर्व पत्नी ने उसके खिलाफ FIR दर्ज कराई थी। इस मामले में जांच के लिए पुलिस शाम 5:30 बजे उसे तलोजा जेल से बदलापुर ले गई थी। वापस लौटते समय शाम 6 से 6:15 बजे के बीच पुलिस की गाड़ी ठाणे में मुंब्रा बाईपास पर थी।

तभी आरोपी ने असिस्टेंट पुलिस इंस्पेक्टर​​​​​ (API) निलेश मोरे की कमर से रिवाल्वर छीनकर 3 राउंड फायरिंग की। इसमें एक गोली API मोरे की जांघ पर लगी। तभी एक अन्य पुलिसकर्मी ने आरोपी पर एक गोली चलाई। API मोरे और शिंदे को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने शिंदे को मृत घोषित कर दिया।

हालांकि, आरोपी के परिवार ने उसके एनकाउंटर का दावा किया है। अक्षय की मां और चाचा ने कहा कि यह पुलिस और बदलापुर स्कूल प्रबंधन की साजिश है। पुलिस ने जेल में उसे बहुत पीटा। मामले को दबाने के लिए उसकी हत्या कर दी। हम उसका शव नहीं लेंगे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related