Sunday, August 2, 2026
Sunday, August 2, 2026

जालंधर में अपहरण के बाद NRI का मर्डर, 2 दिन पहले किया था किडनैप

Date:

 

जालंधर—-जालंधर जिले के गांव कंग साहबू से अज्ञात कार सवारों ने एक NRI व्यक्ति का अपहरण कर लिया था। पुलिस ने एनआरआई बुजुर्ग का शव बरामद कर लिया है। इस मामले में 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। थाना सदर नकोदर की पुलिस ने बीएनएस 104 (अपहरण) के तहत मामला दर्ज किया था।

जानकारी के अनुसार एनआरआई की तेजधार हथियार से हत्या की गई थी। जिसका शव मोगा स्थित एक नहर से बरामद किया गया है। लाश को हत्या के बाद उक्त नहर में फेंका गया था। जालंधर देहात पुलिस की टीम मोगा में शव की बरामदगी के लिए पहुंच गई थी।

बता दें कि 75 वर्षीय मोहिंदर सिंह रविवार शाम अपने घर से कंग साहबू के लिए निकले थे। शाम करीब 6 बजे जब वह जालंधर नकोदर हाईवे पर गांव कंग साहबू के पास पहुंचे तो दो अज्ञात लोगों ने अपनी कार (पीबी-08-एक्यू-3878) में मोहिंदर सिंह का अपहरण कर लिया और वहां से फरार हो गए। मोहिंदर सिंह का सारा परिवार इंग्लैंड में रहता है। वह जालंधर में अकेले ही रहते थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

कांग्रेस में फिर छलका मनीष तिवारी का दर्द, शायरी से दिए सियासी संकेत

चंडीगढ़: चंडीगढ़ से कांग्रेस सांसद Manish Tewari ने एक...

ईरान पर बड़े हमले की तैयारी! अमेरिका-इजराइल की रणनीति तेज

वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिकी मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, अमेरिका और इजराइल...

कुलगाम में आतंकियों का हिंदू मजदूरों पर हमला, दो की मौत

श्रीनगर: दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले में शुक्रवार रात...