Saturday, July 11, 2026
Saturday, July 11, 2026

सीएम पद से इस्तीफा देँगे अरविंद केजरीवाल

Date:

2 दिन पहले (13 सितंबर) जमानत पर जेल से बाहर आए अरविंद केजरीवाल ने रविवार को कहा कि वे 2 दिन में दिल्ली के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे देंगे। केजरीवाल आम आदमी पार्टी के दफ्तर में बोल रहे थे।

 

उन्होंने कहा- ‘भाजपा ने मुझ पर बेईमानी, भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं, अब जनता की अदालत में मेरी ईमानदारी का फैसला होगा। दो-तीन दिन में विधायकों की बैठक में नया CM चुना जाएगा। चुनाव तक मैं मुख्यमंत्री की कुर्सी पर नहीं बैठूंगा। मनीष सिसोदिया भी कोई पद नहीं लेंगे, उनका भी यही सोचना है।’

 

केजरीवाल के दो दिन में इस्तीफा देने के सवाल पर दिल्ली की मंत्री आतिशी ने कहा- ‘आज रविवार है, सोमवार को ईद की छुट्‌टी है। वर्किंग डे 17 सितंबर को है। इस वजह से अरविंद ने 2 दिन का समय लिया है।’

 

17 सितंबर को ही प्रधानमंत्री मोदी का 74वां जन्मदिन है। वे इस दिन कुछ घंटे गुजरात में रहेंगे फिर ओडिशा जाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

गैंगस्टरों ते वार का 171वां दिन: पंजाब पुलिस ने 625 स्थानों पर छापेमारी कर 348 लोगों को किया गिरफ्तार

पुलिस टीमों ने 307 व्यक्तियों के विरुद्ध एहतियाती कार्रवाई...