Sunday, July 12, 2026
Sunday, July 12, 2026

स्कूल जा रहीं तीन लड़कियों को पिकअप वैन ने मारी टक्कर, दो छात्राओं की मौत…

Date:

पटनाः बिहार के समस्तीपुर जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग 28 पर शनिवार को तेज रफ्तार पिकअप वैन की चपेट में आने से स्कूल जा रहीं दो लड़कियों की मौत हो गई और एक अन्य गंभीर रूप से घायल है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। घटना मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के फतेहपुर गांव के पास हुई। मृतकों की पहचान स्वाति प्रिया (11) और कृतिका कुमारी (10) के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि छात्राएं स्कूल जा रही थीं जिन्हें तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी।

मुसरीघरारी थाना प्रभारी फैजुल अंसारी ने कहा, ‘‘प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यह घटना उस समय हुई जब शनिवार सुबह तीनों लड़कियां स्कूल के रास्ते में फतेहपुर गांव के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 28 पार कर रही थीं।” उन्होंने कहा, ‘‘एक तेज रफ्तार पिकअप वैन ने उन्हें टक्कर मार दी और उनमें से दो की मौके पर ही मौत हो गई। तीसरी लड़की गंभीर रूप से घायल हो गई और उसे पास के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

गैंगस्टरों ते वार का 171वां दिन: पंजाब पुलिस ने 625 स्थानों पर छापेमारी कर 348 लोगों को किया गिरफ्तार

पुलिस टीमों ने 307 व्यक्तियों के विरुद्ध एहतियाती कार्रवाई...