Monday, May 4, 2026
Monday, May 4, 2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिली जालंधर की पैरालिंपिक बैडमिंटन प्लेयर:प्रधानमंत्री बोले-पलक तुम्हारी कहानी प्रेरणादायक

Date:

जालंधर—–पंजाब के जालंधर की रहने वाली पलक कोहली ने पेरिस पैरालिंपिक में बैडमिंटन गेम हिस्सा लिया था, मगर वह मेडल नहीं जीत पाई। ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में पलक से मुलाकात की और उसे प्रोत्साहित किया। इस दौरान पलक ने अपने संघर्ष की सारी कहानी प्रधानमंत्री को सुनाई और पीएम मोदी ने पलक को आगे के खेल के लिए शुभकामनाएं दी।

टोक्यो पैरालिंपिक के बाद पलक कोहली को कैंसर का पता चला था। उन्होंने हाल ही में कैंसर को हराकर पेरिस पैरालिंपिक में जगह बनाई। फिर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। बता दें कि पलक की कोचिंग लखनऊ में हुई है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पलक से मुलाकात के दौरान जमकर उनकी तारीफ की और कहा कि पलक आपका मामला ऐसा है कि आप कई लोगों को प्रेरणा दे सकती हैं। क्योंकि इतनी कठिनाइयों के बावजूद भी ट्रेन पटरी पर आई, आपकी जिंदगी बनाई।

बीच में एक नई बाधा खड़ी हो गई। फिर भी आपने अपना उद्देश्य नहीं छोड़ा है। यह बड़ा सौदा है। आप के लिए बधाई पलक ने कहा कि पैरालिंपिक में जगह बनाने के लिए उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर की ट्रेनिंग ली और फिर अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग हासिल करने के लिए कड़ा संघर्ष किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

West Bengal Election 2026: Dinhata में BJP की बड़ी बढ़त, Jadavpur में भी बीजेपी आगे

  West Bengal Election 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की...

Amritsar : मृतक डीएम रंधावा मामले में इंसाफ की मांग, परिवार ने निकाला कैंडल मार्च

  अमृतसर: मृतक डीएम गगनदीप सिंह रंधावा के मामले में...

बटाला में पति ने पत्नी की ह+त्या कर खुद को भी मारी गोली, दहशत में इलाका

  गुरदासपुर---फतेहगढ़ चूड़ियां के नजदीकी गांव कादियां राजपूतां में एक...