Tuesday, May 5, 2026
Tuesday, May 5, 2026

पुलिस बोली- ISI के इशारे पर चंडीगढ़ में ग्रेनेड अटैक:पाकिस्तानी आतंकी मास्टरमाइंड

Date:

चंडीगढ़ के सेक्टर 10 स्थित घर पर 11 सितंबर को ग्रेनेड अटैक पाकिस्तान की इंटर सर्विस इंटेलिजेंस (ISI) के इशारे पर करवाया गया था। इसका मास्टरमाइंड पाकिस्तान में बैठा आतंकी हरविंदर रिंदा है। उसने US में बैठे हैप्पी पासिया के जरिए इसे अंजाम दिलाया। ये खुलासा पंजाब के DGP गौरव यादव ने किया।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने हमला करने वाले एक आरोपी रोहन मसीह को गिरफ्तार कर लिया है। वह अमृतसर के गांव पासिया का रहने वाला है। उसके पास से 9 एमएम पिस्टल और गोला-बारूद बरामद हुआ है।

आरोपी रोहन अमृतसर की स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (SSOC) की हिरासत में है। शुक्रवार को उसे अमृतसर कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने उसे 6 दिन के रिमांड पर भेजा है।

शुरुआती जांच में रोहन ने ग्रेनेड हमले की बात कबूल ली है। इसी मामले में लुधियाना के खन्ना से भी कुछ संदिग्ध हिरासत में लिए गए हैं।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

West Bengal Election 2026: Dinhata में BJP की बड़ी बढ़त, Jadavpur में भी बीजेपी आगे

  West Bengal Election 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की...

Amritsar : मृतक डीएम रंधावा मामले में इंसाफ की मांग, परिवार ने निकाला कैंडल मार्च

  अमृतसर: मृतक डीएम गगनदीप सिंह रंधावा के मामले में...

बटाला में पति ने पत्नी की ह+त्या कर खुद को भी मारी गोली, दहशत में इलाका

  गुरदासपुर---फतेहगढ़ चूड़ियां के नजदीकी गांव कादियां राजपूतां में एक...