Thursday, June 11, 2026
Thursday, June 11, 2026

Famous पंजाबी गायक एयरपोर्ट से गिरफ्तार, पुलिस आगे जुर्म किया कबूल

Date:

पंजाब : हाल ही में पंजाबी गायक फतेहजीत सिंह को दिल्ली एयरपोर्ट थाना पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए जाने की खबर सामने आई है। गायक पर धोखाधड़ी करने और डंकी के रास्ते लोगों को विदेश भेजने का आरोप लगाया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के मुताबिक, आई. जी.आई. एयरपोर्ट थाने की पुलिस ने जाली फर्जी दस्तावेजों के जरिए विदेश भेजने के नाम पर लोगों को ठगने वाले गिरोह में शामिल पंजाबी गायक फतेहजीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस के मुताबिक, गायक और उसके गिरोह द्वारा लोगों को डंकी के जरिए अमेरिका भेजने के नाम पर फंसाते थे। पंजाबी गायक फतेहजीत सिंह ने अपने साथियों के साथ मिलकर एक यात्री को ब्राजील का जाली वीजा बनवाकर उसे अलग-अलग देशों के जरिए पांच बार अमेरिका भेजने की कोशिश की।

पुलिस के मुताबिक 8 मार्च को गुरप्रीत सिंह निवासी गांव नौरंगाबाद, जिला तरनतारन, पंजाब आई.जी.आई. हवाई अड्डे पर पहुंचा था। उसे कजाकिस्तान से डिपोर्ट किया गया था। इमीग्रेशन अधिकारियों ने यात्रा दस्तावेजों की जांच करने के बाद पाया कि गुरप्रीत भारतीय पासपोर्ट का उपयोग करके भूटान के बाद थाईलेंड गया था।  फिर वहां से वीजा ऑन अराइवल पर कजाकिस्तान चला गया। कजाकिस्तान पहुंचने पर, उनके पासपोर्ट को अधिकारियों ने जब्त कर लिया क्योंकि 2 पन्ने फटे हुए थे। इसके बाद उसे आपातकालीन प्रमाणपत्र पर भारत डिपोर्ट कर दिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related