Wednesday, June 17, 2026
Wednesday, June 17, 2026

आज शिक्षक दिवस पर पंजाब सरकार का एक और कदम,  मान सरकार 77 शिक्षकों को करेगी सम्मानित

Date:

 

मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में जहां आम आदमी पार्टी पंजाब सरकार जन कल्याण कार्य कर रही है, वहीं राज्य की शिक्षिका को उनकी प्रतिभा के लिए सम्मानित भी किया जा रहा है। दरअसल, आज शिक्षक दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री भगवंत मान एक राज्य स्तरीय कार्यक्रम में शामिल होंगे, जो होशियारपुर में आयोजित किया गया है। इस अवसर पर 77 शिक्षकों को मुख्यमंत्री मान द्वारा राज्य पुरस्कार से सम्मानित किया जायेगा। सम्मानित होने वाले शिक्षकों की सूची पंजाब सरकार द्वारा पहले ही जारी की जा चुकी है।

जानकारी के मुताबिक, यह समारोह होशियारपुर शहर के जोधमल रोड स्थित सिटी सेंटर में आयोजित किया गया है। इस समारोह में मुख्यमंत्री भगवंत मान विशेष एवं मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। पुरस्कार के लिए चयनित शिक्षकों में से 10 को युवा शिक्षक पुरस्कार दिया जाएगा। इसके साथ ही पांच शिक्षकों को विशेष शिक्षक पुरस्कार और सात शिक्षकों को प्रबंधन पुरस्कार दिया जाएगा। इसके सिवा होशियारपुर जिले के तीन शिक्षकों और डिप्टी डीईओ को राज्य पुरस्कार के लिए चुना गया है।

इस मौके पर शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस ने सभी शिक्षकों को शिक्षक दिवस की बधाई दी है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार शिक्षक दिवस पर 77 शिक्षकों को सम्मानित करने जा रही है और इसके साथ ही दो शिक्षकों को राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित किया जायेगा। कैबिनेट मंत्री ने बताया कि इस बार पुरस्कार के लिए चयन जिला स्तरीय समिति और राज्य स्तरीय निर्णायक मंडल द्वारा किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related