Thursday, June 18, 2026
Thursday, June 18, 2026

पंजाब विधानसभा के डिप्टी स्पीकर का बेटा 10 घंटे बाद मिला:सुबह 4 बजे हॉस्टल से हुआ था लापता

Date:

पटियाला—पंजाब विधानसभा के डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण रोड़ी का बेटा पटियाला के नाभा में स्थित पीपीएस स्कूल के हॉस्टल से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया था। जय कृष्ण सिंह का बेटा सुबह करीब 4 बजे से ही लापता था। इस बारे में तब पता चला जब स्कूल में क्लास शुरू हुई और वह वहां पर उपस्थित नहीं था। जिसके बाद पूरे जिले की पुलिस और स्कूल प्रशासन में हड़कंप मच जाता है। पुलिस ने करीब 10 घंटे बाद बच्चे को बरामद कर लिया था।

जानकारी के अनुसार डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण रोड़ी का बेटा पीपीएस स्कूल में 10वीं का छात्र है। बच्चा स्कूल के हॉस्टल में ही रहता था। हालांकि अभी तक इसके पीछे की वजह नहीं पता चल पाया गया है। बता दें कि पीपीएस स्कूल राज्य के सबसे नामी स्कूलों में से एक है, मगर फिर भी बिना किसी रोक टोक के बच्चा स्कूल से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। इससे स्कूल प्रशासन पर सवालिया निशान खड़ा होता है।

बता दें कि जब सारे मामले की सूचना पटियाला पुलिस और रोड़ी को मिली तो तुरंत सुखमन की तलाश शुरू की गई। करीब 10 घंटे बाद सुखमन को पुलिस ने पीपीएस स्कूल के पास से बरामद कर लिया और परिवार के हवाले किया। बता दें कि बेटे के लापता हो ने के कारण आज रोड़ी विधानसभा सत्र के आखिरी दिन नहीं पहुंच पाए। फिलहाल सुखमन स्कूल से क्यों गया, इस बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related