Thursday, June 18, 2026
Thursday, June 18, 2026

डेरा ब्यास में सत्संग के दौरान आज बाबा गुरिंदर ढिल्लों ने संगत को ना रोने का किया इशारा

Date:

पंजाब – पंजाब ही नहीं बल्कि देश-विदेश में विख्यात राधा स्वामी सत्संग डेरा ब्यास के प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों ने अपने उत्तराधिकारी का ऐलान कर सभी को हैरान कर दिया। उन्होंने 45 वर्षीय जसदीप सिंह गिल को अपना उत्तराधिकारी बनाया है और उन्हें संगत को नाम देने का अधिकार भी दिया।

आज सुबह सत्संग में मौजूद हर श्रद्धालु की आंख नम थी। श्रद्धालुओं का कहना है कि आज सुन्दर सत्संग में शामिल होने का अवसर मिला। बाबाजी हुजूर के साथ पहुंचे, इस दौरान संगत बेहद भावुक हो गई। बाबा जी खुश थे और स्वस्थ दिख रहे थे। आज के सत्संग का विषय था गुरु।  वहां मौजूद संगत ने बताया कि आज बाबा जी और नए हजूर दोनों मौजूद थे।

बाबा जी स्टेज से कुछ नहीं बोले… संगत बहुत रो रही थी। सत्संग दौरान आज जब पर्दा हटा तो बाबा जी  हाथ जोड़ कर स्टेज पर आए तो संगत बहुत रो रही थी। पर्दा बंद हुआ तो बाबा जी गद्दी पर बैठ गए, फिर दोबारा पर्दा खुला तो तो नए हजूर जी आए, मुंह नीचे करके बाबा जी को सीधा माथा टेका, तो बाबा जी उनकी पीठ पर हाथ रखा। इस दौरान संगत इतना ऊंची ऊंची रो पड़ी, फिर बाबा जी ने संगत को अंगुली से ना रोने का इशारा किया। लेकिन संगत के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे। फिर नए हजूर अपनी सीट पर बैठ गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related