Wednesday, June 17, 2026
Wednesday, June 17, 2026

लुधियाना में घर में घुसे 4 फर्जी CBI अधिकारी:पिस्तौल की नोक पर दो लोगों को बनाया बंधक,लूटी नकदी और मोबाइल

Date:

पंजाब के लुधियाना में फर्जी CBI अधिकारी बनकर लोगों को लूट का मामला सामने आया है। बदमाशों ने एक घर में दाखिल होकर मालिक और उसके दोस्त को बंधक बनाकर लूटा है। घर के बाहर लुटेरों के साथ झड़प की सीसीटीवी की वीडियो भी सामने आई है। थाना सराभा नगर की पुलिस ने 4 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

जानकारी मुताबिक खुद को सीबीआई अफसर बता कर घर में घुसे चार नौसरबाजों ने पिस्तौल की नोक पर दो लोगों को बंधक बनाया। दोनों ही लोगों को बंधक बनाने के बाद नौसरबाजों ने घर में तलाशी लेनी शुरू कर दी। इस दौरान उक्त आरोपी घर से तीन मोबाइल फोन और 40 हजार रुपए नगदी उठाकर ले गए ।

जब घर में मौजूद दोनों लोगों ने शोर मचाया। किसी तरह बदमाशों के चंगुल से छुट कर उन्हें रोकने का भी प्रयास किया गया लेकिन लुटेरे भागने में कामयाब रहे। बदमाश नीले रंग कार में सवार होकर आए थे।

मामले की शिकायत पुलिस को दी गई तो थाना सराभा नगर की पुलिस मौके पर पहुंची और पुलिस ने वहां मौजूद सीसीटीवी कैमरा की फुटेज को अपने कब्जे में लिया। थाना सराभा नगर की पुलिस ने बाड़ेवाल रोड निवासी हरीश कुमार के बयानों पर चार अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related