Thursday, August 20, 2026
Thursday, August 20, 2026

दिन-दिहाड़े बड़ी वारदात, स्कूल के बाहर से छात्रा को किडनैप करने की कोशिश

Date:

लुधियाना: महानगर में दिन-दिहाड़े स्कूली छात्रा को किडनैप करने की कोशिश का मामला सामने आया है। 9 साल की छात्रा की किडनैपिंग की वारदात तब विफल हो गई, जब छात्रा ने सर्तकता दिखाई ओर एक दुकानदार के पैर पकड़कर शोर मचा दिया और दुकानदार से बचाने की गुहार लगाने लगी।

घटना थाना दरेसी के इलाके जोधेवाल रोड पर बापू स्कूल के निकट करीब 1.30 की है। दुकानदार और लोगों की मदद से आरोपियों को काबू कर पुलिस के हवाले किया गया है। बच्ची के पिता मनोज कुमार ने बताया कि वह ई-रिक्शा चलाने का काम करता है। उसकी बेटी अर्पिता बापू स्कूल की छात्रा है जो कि पहली कक्षा में पढ़ती है। स्कूल से करीब 1.30 बजे छुट्टी हुई। वह उसका इंतजार कर रही थी।

तभी 2 नशेड़ी आरोपियों ने उसकी बेटी का हाथ पकड़ कर ले जाने की कोशिश की। उसकी बेटी अर्पिता घबरा गई और भागकर स्कूल के सामने एक दुकानदार के पास गई। दुकान मालिक अमरीक सिंह ने छात्रा की बात सुनी और दोनों आरोपियों को लोगों की मदद से काबू कर लिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related