Wednesday, June 17, 2026
Wednesday, June 17, 2026

पंजाब के 5 साल के बच्चे ने बनाया रिकॉर्ड:किलिमंजारों पर चढ़ने वाला एशिया का सबसे कम उम्र का बच्चा, DGP ने दी बधाई

Date:

पंजाब के रोपड़ के 5 वर्षीय बच्चे तेगबीर सिंह ने एक नया रिकॉर्ड कायम किया है। वह माउंट किलिमंजारो पर चढ़ने वाला एशिया के सबसे कम उम्र का बच्चा बन गया हैं। यह अफ्रीकी महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी है और तंजानिया में 19340 फीट (5895 मीटर) से अधिक की ऊंचाई पर स्थित है।

तेगबीर ने 18 अगस्त को माउंट किलिमंजारो की यात्रा शुरू की थी। इसके बाद 23 अगस्त को पर्वत की सबसे ऊंची चोटी उहुरू तक पैदल चले। पंजाब के DGP गौरव यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट डालकर उन्हें बधाई दी है। DGP ने लिखा है कि उनका दृढ़ संकल्प और लचीलापन हम सभी के लिए प्रेरणा है। उनकी उपलब्धि दूसरों को लिए आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी।तेगबीर ने यह कारनामा कर पिछले साल 6 अगस्त को सर्बिया के ओगनजेन जिवकोविच द्वारा 5 साल की उम्र में माउंट किलिमंजारो पर चढ़ने के विश्व रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। माउंट किलिमंजारो पर ट्रैकिंग करने वाले दुनिया के पोर्टल लिंक के अनुसार तेगबीर सिंह यह उपलब्धि हासिल करने वाले एशिया के सबसे कम उम्र के बच्चे हैं।

 

चोटी को फतह करने के बाद तेगबीर सिंह ने वहां पर अपने देश का राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया। यह पल काफी भावुक करने वाला था। इस दौरान उसके पिता भी साथ थे। चोटी फतह करने वाले अन्य लोग भी बच्चे की प्रतिभा को दें।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related