Wednesday, June 17, 2026
Wednesday, June 17, 2026

किसान आंदोलन को लेकर एक बार फिर विवादों में Kangana Ranaut, मचा बवाल

Date:

पंजाब : लगातार सुर्खियों में रहने वाली अभिनेत्री व हिमाचल प्रदेश के मंडी से भाजपा सांसद कंगना रनौत एक बार फिर विवादों में घिर गई है। जानकारी के अनुसार कंगना रनौत के किसान आंदोलन पर दिए गए एक नए बयान से विवाद खड़ा हो गया है। कंगना ने मुंबई में एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि अगर हमारा शीर्ष नेतृत्व कमजोर होता तो में भारत भी बांग्लादेश जैसी स्थिति हो सकती थी। किसान आंदोलन के दौरान हमने देखा कि कैसे प्रोटेस्ट के नाम पर हिंसा फैलाई गई। वहां रेप और हत्याएं हो रही थी और लोगों को मार कर लटकाया जा रहा था। इसके बाद कंगना ने कहा कि जब केंद्र सरकार द्वारा बिल वापस लिए गए तो ये उपद्रवी चौंक गए क्योंकि उनकी प्लानिंग लंबी थी।

 

कंगना के इस बयान के बाद विवाद गर्मा गया है। वहीं भाजपा ने भी कंगना के इस बयान से पल्ला झाड़ लिया है। उनका कहना है कि यह कंगना का निजी विचार है। कांग्रेस द्वारा कंगना के खिलाफ एन.एस.ए. के तहत कार्रवाई की मांग करते हुए उन्हें डिब्रूगढ़ जेल भेजने की मांग की जा रही है। दूसरी ओर किसान संगठनों का कहना है कि कंगना सांसद हैं उन्हें समझदारी से बोलना चाहिए। वह पंजाब का माहौल खराब कर रही है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related