Thursday, June 18, 2026
Thursday, June 18, 2026

तीसरे दिन में दाखिल हुई यूपी सिपाही भर्ती परीक्षा, अब तक 10 लोगों की हुई गिरफ्तारी

Date:

 

यूपी सिपाही भर्ती परीक्षा का आज तीसरा दिन है। दस बजे से परीक्षा चल रही है। इसके एक दिन पहले प्रदेश पुलिस में सिपाही नागरिक पुलिस के 60,244 पदों पर सीधी भर्ती के लिए आयोजित दूसरे दिन की लिखित परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न हो गयी। इस दौरान अलग-अलग जिलों से 10 अभ्यर्थियों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें 4 सॉल्वर हैं। हालांकि परीक्षा शुरू होने से पहले चेकिंग के दौरान 72 अभ्यर्थियों के दस्तावेज संदिग्ध पाए गए, परन्तु उन्हें परीक्षा देने की अनुमति दे दी गयी। आपकों बता दें कि सिपाही भर्ती परीक्षा के शुरुआती दो दिनों के दौरान कुल 17 लोगों को गिरफ्तार किया गया और 15 मुकदमे दर्ज किए गए।

इस दौरान शनिवार को बिजनौर के केपीएस इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र में प्रश्न पत्रों के बंडल की अंदरूनी सील टूटी मिलने पर अभ्यर्थियों ने हंगामा कर दिया। हालांकि बिजनौर पुलिस के अधिकारियों ने कहा कि है कि प्रश्न पत्र डबल लेयर में सील थे। जिसे कक्ष निरीक्षक द्वारा परीक्षा केंद्र के अंदर ही खोला गया था।

भर्ती बोर्ड ने शुक्रवार को परीक्षा आयोजित होने के बाद सोशल मीडिया पर पहली पाली के प्रश्न पत्र का एक वीडियो वायरल होने का संज्ञान लेकर राजधानी के हुसैनगंज थाने में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। प्रारंभिक जांच में वीडियो में छेड़छाड़ कर समय बदलने की पुष्टि हुई है। बोर्ड के अध्यक्ष डीजी राजीव कृष्णा ने कहा कि परीक्षा पूरी सतर्कता एवं शुचिता के साथ कराई जा रही है। परीक्षा को प्रभावित करने का कोई भी कृत्य होने पर बोर्ड द्वारा तत्काल संज्ञान लेकर विधिक कार्यवाही की जा रही है। अभ्यर्थी किसी भी भ्रामक खबर का शिकार न बनें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related