Monday, May 4, 2026
Monday, May 4, 2026

पंजाब CM मान आज जाएंगे नांदेड़:सचखंड श्री हजूर साहिब में परिवार समेत होंगे नतमस्तक

Date:

पंजाब CM भगवंत मान आज मंगलवार को नांदेड़ जाएंगे। जहां पर वह सचखंड श्री हजूर साहिब में परिवार समेत नतमस्तक होंगे। वह दोपहर दो बजे वहां पर पहुंचेंगे। इसके बाद 3 घंटे वह वहां पर रहेंगे। जबकि शाम 5 बजे वह मुंबई के लिए रवाना होंगे।

सीएम ऑफिस की तरफ से यह जानकारी दी गई है। हालांकि गत एक सप्ताह से सीएम लगातार दौरों पर हैं। पहले हरियाणा चुनाव को लेकर चुनावी सभाएं कर रहे थे। इसके बाद स्वतंत्रता दिवस समारोह और फिर रक्षा बंधन को लेकर प्रोग्राम थे।

हजूर साहिब को तख्त सचखंड श्री हजूर साहिब अचल नगर साहिब के नाम से भी जाना जाता है। यह सिख धर्म के 5 तख्तों में से एक है। यहां पर स्थित गुरुद्वारा साहिब का निर्माण महाराजा रणजीत सिंह ने करवाया था। श्री गुरु गोबिंद सिंह ने अपने जीवन के आखिरी दिन इसी स्थान पर बिताए थे। वहीं सात अक्तूबर 1708 में वह दिव्य ज्योति में लीन हुए थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related