Wednesday, May 6, 2026
Wednesday, May 6, 2026

लुधियाना में सुनार की दुकान में चोरी,30 ग्राम माल गायब

Date:

पंजाब के लुधियाना के मशहूर सर्राफा बाजार में एक ज्वैलर्स की दुकान से सोना चोरी हो गया। इसका वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में सर्राफा बाजार की नालियों की सफाई करने वाला सफाई कर्मचारी सुबह करीब 5.50 बजे एक बिल्डिंग का शटर उठाकर अंदर घुसता हुआ दिखाई दे रहा है।

दो मंजिलों पर घूमने के बाद उसने तीसरी मंजिल से गोल्ड की वेस्टेज से भरा जग चुरा लिया। दुकानदार जियारुल शेख ने जानकारी देते हुए बताया कि वह छावनी मोहल्ला में रहता है। दुकान में उसके दो कर्मचारी सोते हैं। दोनों कर्मचारी करीब 17 साल से काम कर रहे हैं। कल सुबह 5.50 बजे एक कर्मचारी शौच के लिए गया था और दूसरा कमरे में सो रहा था।

बदमाश सोने की वेस्टेज चुराकर ले गए जो 6 महीने से भी ज्यादा पुरानी थीं। सीसीटीवी फुटेज में चोर गहने चुराते हुए दिखाई दे रहा है। थाना डिवीजन नंबर 4 की पुलिस को शिकायत दी गई है। इस मामले में एएसआई कुलबीर सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

मशहूर पहलवान जस्सा पट्टी अपनी टीम सहित आम आदमी पार्टी में शामिल

चंडीगढ़, 28 अप्रैल - कुश्ती जगत में 'जस्सा पट्टी'...