Thursday, May 7, 2026
Thursday, May 7, 2026

नानके गांव आए युवक के साथ हुआ हादसा, नहाते समय हुआ लापता

Date:

 

बाघा पुराना में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब गांव समालसर की नहर में नहाने गए दो युवक पानी में डूब गए। हालांकि एक युवक को ग्रामीणों ने बचा लिया, लेकिन दूसरा लापता हो गया। लापता युवक की पहचान गांव ढिल्लवां कलां निवासी 22 वर्षीय मेवा सिंह के रूप में हुई है, जो गांव समालसर में अपने ननिहाल आया हुआ था।

जानकारी के मुताबिक ग्रामीणों ने लापता मेवा सिंह की काफी देर तक तलाश की, लेकिन मेवा सिंह का कुछ पता नहीं चला। ग्रामीणों द्वारा दावा किया जा रहा है कि प्रशासन को सूचना देने के बावजूद कोई भी अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा है और न ही किसी गोताखोर को मौके पर भेजा गया।

इस मौके पर सुखचैन सिंह ने बताया कि लापता युवक मेवा सिंह उसका भतीजा है। जब मेवा नहर के पुल पर पहुंचा तो वहां कई लड़के नहा रहे थे और उन्हें देखकर वह भी नहाने के लिए नहर में उतर गया। मेवा सिंह को तैरना नहीं आता था जिसके कारण वह डूब गया। फिलहाल सुखचैन सिंह ने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

मशहूर पहलवान जस्सा पट्टी अपनी टीम सहित आम आदमी पार्टी में शामिल

चंडीगढ़, 28 अप्रैल - कुश्ती जगत में 'जस्सा पट्टी'...