Thursday, July 9, 2026
Thursday, July 9, 2026

आगामी स्वतंत्रता दिवस को लेकर एक्शन मोड में पंजाब पुलिस, 170 रेलवे स्टेशनों पर चलाया गया सर्च ऑपरेशन

Date:

 

आगामी स्वतंत्रता दिवस से पहले पंजाब पुलिस सख्त नजर आ रही है। सुरक्षा के मद्देनजर डीजीपी पंजाब गौरव यादव के निर्देश पर आज पूरे राज्य में सर्च ऑपरेशन चलाया गया। असामाजिक तत्वों के खिलाफ अभियान के तहत पंजाब भर के विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर छापेमारी की गई और तलाशी ली गई। यह अभियान 28 जिलों में एक साथ सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक चलाया गया। इस दौरान रेलवे स्टेशन के साथ-साथ संदिग्ध लोगों की चेकिंग की गई और मौके से 31 लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया।

विशेष पुलिस महानिदेशक, कानून एवं व्यवस्था अर्पित शुक्ला की देखरेख में चलाए गए सर्च ऑपरेशन की जानकारी देते हुए अर्पित शुक्ला ने बताया कि इस ऑपरेशन को अंजाम देने के लिए एसपी रैंक के अधिकारियों के मार्गदर्शन में सभी सीपी/एसएसपी को कम से कम एक रेलवे स्टेशन पर दो टीमें तैनात करने को कहा गया था। हमने सभी पुलिस कर्मियों को सख्त निर्देश दिया था कि इस ऑपरेशन के दौरान लोगों की तलाशी लेते समय उनके साथ शिष्टाचार से पेश आएं। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि राज्य भर के विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर संदिग्ध व्यक्तियों की तलाश के लिए 2000 से अधिक पुलिस कर्मियों के साथ 250 पुलिस दलों को तैनात किया गया है।

पुलिस ने रेलवे स्टेशनों के साथ-साथ रेलवे की पार्किंग और आसपास की पार्किंगों में भी वाहनों की जांच की। विशेष डीजीपी ने बताया कि राज्य भर के 170 रेलवे स्टेशनों पर चलाए गए इस अभियान के दौरान विभिन्न पार्किंग स्थलों पर खड़े कुल 1851 वाहनों की जांच की गई, जिनमें से 628 वाहन तीन दिनों से अधिक समय से पार्क किए गए थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

देशभर में बारिश का कहर, बाढ़ और भूस्खलन से जनजीवन अस्त-व्यस्त

देश के कई राज्यों में लगातार हो रही भारी...

328 पावन स्वरूप मामला: अमृतसर पहुंची एसआईटी, जांच अंतिम चरण में

328 लापता पावन स्वरूपों के मामले की जांच कर...

पंजाब पुलिस की बड़ी कामयाबी, 6 हैंड ग्रेनेड और 12 पिस्तौल के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार

पंजाब पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस विंग ने अमृतसर में...