Sunday, June 14, 2026
Sunday, June 14, 2026

गुरुद्वारा साहिब में घटी दुर्भाग्यपूर्ण घटना, सरोवर में तैरती मिलीं दो बच्चों की लाशें

Date:

 

श्री मुक्तसर साहिब जिले से उस समें दुर्भाग्यपूर्ण खबर सामने आई जब हलका गिद्दड़बाहा के गुरुद्वारा साहिब के जलाशय में डूबने से दो सके भाइयों की मौत हो गई। दोनों बच्चों की उम्र 8 और 9 साल थी। दोनों की मौत के बाद पूरे इलाके में सहम का माहौल है। रो-रो कर माता-पिता की हालत बहुत खराब है। बताया जा रहा है कि दोनों भाई घर से बाहर खेलने गए थे, पर घर नहीं लौटे।

घटना की जानकारी देते हुए मृतक बच्चों के चाचा पप्पू ने बताया कि उनके दो भतीजे कल शाम इलाके के बच्चों के साथ खेलने के लिए घर से निकले थे। लेकिन देर रात तक वे घर नहीं लौटे। इसके बाद बच्चों की काफी तलाश की गई, लेकिन बच्चों का कोई पता नहीं चला। पप्पू ने बताया कि सोमवार सुबह जब वह पीओरी गेट के पास गुरुद्वारा साहिब पातशाही 10वीं नमस्तक होने गया तो गुरुद्वारा साहिब के पास सरोवर में दोनों बच्चों के शव तैरते दिखाई दिए।

इसके बाद घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे, जिन्होंने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस अधिकारियों द्वारा आगे की जांच की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related