Thursday, May 14, 2026
Thursday, May 14, 2026

अमेरिका में एक और पंजाबी युवक के साथ घटी घटना, सड़क हादसे ने छीना मां का लाडला

Date:

 

रोजी रोटी की तलाश में विदेश गए पंजाबी युवाओं की मौत के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। शायद ही कोई ऐसा दिन हो जब ऐसी मनहूस ख़बरें न आती हों। कभी कनाडा से, कभी अमेरिका से, कभी किसी देश और कभी किसी देश से, ऐसी मंदभागी घटनाओं के कुछ न कुछ मामले सामने आते ही रहते हैं। ताजा मामला एक बार फिर अमेरिका से है, जहां गुरदासपुर के श्री हरगोबिंदपुर साहिब से संबंधित एक युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। मृतक की पहचान मलकीत सिंह के रूप में हुई है, जो 2 बच्चों का पिता था।

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार मलकीत सिंह कुछ समय पहले ही घर-बार बेचकर रोजी-रोटी कमाने और अच्छे दिनों की उम्मीद लेकर अमेरिका गया था, लेकिन भगवान को कुछ और ही मंजूर था, जहां एक सड़क हादसे ने उसकी जान ले ली। मलकीत की मौत की खबर सुनते ही परिवार को ऐसा लगा मानो उनके पैरों तले से जमीन खिसक गई हो। जानकारी के मुताबिक मलकीत ही पूरे परिवार का एकमात्र सहारा था। अब माता-पिता एनआरआई भाइयों और एनजीओ संगठनों से मदद की गुहार लगा रहे हैं ताकि उनके बेटे का शव भारत लाया जा सके और रीति-रिवाज के साथ उसका अंतिम संस्कार किया जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

PSEB 12वीं रिजल्ट में बेटियों का जलवा, तीन छात्राओं ने हासिल किए 500 में 500 अंक

मोहाली, 13 मई - पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड Punjab...