Wednesday, August 19, 2026
Wednesday, August 19, 2026

गुजरात में बाढ़, 8 मौतें, NDRF तैनात, पुणे में तेज बारिश, स्कूल-कॉलेज बंद

Date:

गुजरात में पिछले 3-4 दिनों से तेज बारिश का दौर चल रहा है। इससे वडोदरा, सूरत, भरूच और आणंद समेत कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। यहां बारिश से संबंधित घटनाओं में कुल 8 लोगों की मौत हुई है।

कॉलेजों की भी छुट्टी कर दी गई है। NDRF और SDRF की टीमें भी तैनात की गई हैं। ट्रेन सर्विसेस भी बाधित हुई हैं।इसके अलावा महाराष्ट्र में कई जिलों में बुधवार देर रात से तेज बारिश हो रही है। पुणे और ठाणे में स्कूल-कॉलेजों की छुट्टी कर दी गई है। इन जिलों के अलावा मुंबई में तेज बारिश के कारण निचले इलाकों में पानी भर गया है। पुणे के पूलाची वाडी में तेज बारिश के कारण करंट फैलने से 3 लोगों की मौत हो गई है। लोनावला में पिछले 24 घंटे में 275mm बारिश हुई है।

उधर, नेपाल से छोड़े जा रहे पानी के कारण उत्तर प्रदेश में राप्ती नदी उफान पर है। इससे गोरखपुर के 50 गांव में बाढ़ के हालात बने हुए हैं। यहां भी NDRF और SDRF को तैनात किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related