Tuesday, May 5, 2026
Tuesday, May 5, 2026

चीन से पाकिस्तान जा रही एक और खेप जब्त, खेप में मिले प्रतिबंधित रसायन

Date:

 

सुरक्षा एजेंसियों ने तमिलनाडु के एक बंदरगाह पर चीन से पाकिस्तान जा रही एक और खेप जब्त की है, जिसमें आंसू गैस और दंगा नियंत्रण एजेंटों के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिबंधित रसायन शामिल हैं। अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों के अनुसार, पाकिस्तान कथित तौर पर अपने ‘सदाबहार मित्र’ चीन की मदद से एक आक्रामक रासायनिक और जैविक युद्ध कार्यक्रम पर काम कर रहा है। अधिकारियों ने बताया कि चीनी कंपनी चेंगदू शिचेन ट्रेडिंग कंपनी लिमिटेड ने रावलपिंडी स्थित रक्षा आपूर्तिकर्ता रोहेल एंटरप्राइजेज को “ऑर्थो-क्लोरो बेंजाइलिडीन मैलोनोनाइट्राइल” की एक खेप भेजी थी। लगभग 2560 किलोग्राम वजन वाली इस खेप को 25 किलोग्राम के 103 ड्रमों में संग्रहित किया गया है और 18 अप्रैल, 2024 को चीन के शंघाई बंदरगाह पर एक मालवाहक जहाज हुंडई शंघाई (साइप्रस के झंडे के तहत नौकायन) में लोड किया गया।

कराची जाने वाला यह जहाज 08 मई, 2024 को कट्टुपल्ली बंदरगाह (तमिलनाडु) पहुंचा। अधिकारियों ने बताया कि सीमा शुल्क अधिकारियों ने नियमित जांच के दौरान इस खेप को रोक लिया, क्योंकि रसायन का नाम भारत की निर्यात नियंत्रण सूची ‘स्कोमेट’ में नियंत्रित पदार्थ के रूप में शामिल था। विशेषज्ञों से सहायता लेने और रसायन की जांच करने के बाद पता चला कि यह ऑर्थो-क्लोरो बेंजाइलिडीन मैलोनोनाइट्राइल (सीएस) था, जो वासेनार व्यवस्था के तहत सूचीबद्ध पदार्थ है।

आपको बता दें कि इस से पहले मार्च में भी मुंबई के न्हावा शेवा बंदरगाह पर सुरक्षा एजेंसियों ने चीन से कराची जा रहे एक जहाज को रोका और जब्त कर लिया था, क्योंकि उसमें पाकिस्तान के परमाणु और बैलिस्टिक मिसाइल कार्यक्रमों से जुड़ी दोहरे उपयोग वाली खेप पाई गई थी।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

West Bengal Election 2026: Dinhata में BJP की बड़ी बढ़त, Jadavpur में भी बीजेपी आगे

  West Bengal Election 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की...

Amritsar : मृतक डीएम रंधावा मामले में इंसाफ की मांग, परिवार ने निकाला कैंडल मार्च

  अमृतसर: मृतक डीएम गगनदीप सिंह रंधावा के मामले में...

बटाला में पति ने पत्नी की ह+त्या कर खुद को भी मारी गोली, दहशत में इलाका

  गुरदासपुर---फतेहगढ़ चूड़ियां के नजदीकी गांव कादियां राजपूतां में एक...