Friday, October 16, 2026
Friday, October 16, 2026

होशियारपुर में शक्की हालातों में मिली लाश, घर वापस नहीं आया पनीर लेने गया युवक

Date:

 

होशियारपुर के माहिलपुर कस्बे से एक दुर्भाग्यपूर्ण खबर आई जब कलगीधर आईटीआई कॉलेज के पास संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक का शव मिला। मृतक की पहचान मेघोवाल निवासी 29 वर्षीय मनदीप सिंह ढिल्लों के रूप में हुई है। जिसका शव मिलने से इलाके में दहशत का माहौल है।

जानकारी के मुताबिक मनदीप की शादी को कुछ ही समय हुआ था और एक महीने बाद उसने कनाडा जाना था। घटना की जानकारी देते हुए परिजनों ने बताया कि मनदीप रात करीब आठ बजे माहिलपुर से पनीर खरीदने गया था, लेकिन वापस घर नहीं आया। बाद में सुबह सूचना मिली कि उसका शव कलगीधर आईटीआई कॉलेज के पास पड़ा है। इसके साथ ही परिजनों ने बताया कि उनके बड़े बेटे सन्नी की भी मौत हो चुकी है, जिसकी इसी साल 28 मार्च को माहिलपुर के मेन चौक में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

फिलहाल घटना की सूचना पाकर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसके सिवा परिवार ने एक बार फिर प्रशासन से न्याय की मांग की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related