Tuesday, August 25, 2026
Tuesday, August 25, 2026

जालंधर में पूर्व MP रिंकू ने सांसद चरणजीत सिंह चन्नी को भेजा Legal Notice

Date:

आज जालंधर के प्रेस क्लब में पूर्व सांसद सुशील कुमार रिंकू ने मीडिया को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने जालंधर से मौजूदा सांसद चरणजीत सिंह चन्नी पर गंभीर आरोप लगाए हैं और चरणजीत सिंह चन्नी को करीब 6 पन्नों का कानूनी नोटिस भेजकर खुद पर लगे आरोपों को झूठा बताया है। सुशील रिंकू ने चरणजीत चन्नी को 5 करोड़ का मानहानि का नोटिस दिया है।

सुशील कुमार रिंकू ने कहा कि उनके पिता के बाद उनका परिवार वेस्ट हलके की सेवा कर रहा है। वह भले ही विधायक रहें या सांसद पर उनका मकसद है कि वह जालंधर के लोगों की सेवा कर सकें। उन्होंने कहा कि जालंधर से सांसद चुने जाने पर उन्होंने पूर्व सी.एम. चन्नी को बधाई दी थी और फोन पर बात की थी। उन्होंने कहा कि उन्हें दुख है कि चन्नी साहब आज उन पर अपने इलाके में दड़ा सट्टा करवाने का आरोप लगा रहे हैं। रिंकू ने कहा कि वह अच्छे परिवार से हैं और उनके परिवार पर झूठे आरोप लगाए गए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

बांग्लादेश में हिंदू परिवार के 4 लोगों की हत्या, दो कजिन हिरासत में

बांग्लादेश के रंगपुर शहर में एक हिंदू परिवार के...

अमरावती के महिला अस्पताल के NICU में आग, 3 नवजातों की मौत

महाराष्ट्र के अमरावती जिला महिला अस्पताल के NICU में...