Sunday, November 22, 2026
Sunday, November 22, 2026

विमुक्त एवं घुमंतू जाति के लोगों को मिलेंगे मकान, हरियाणा के मुख्यमंत्री ने की घोषणा

Date:

 

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आज बाबा लक्खीशाह बंजारा जी के जन्मदिवस पर उनके निवास स्थान संत कबीर कुमार पर जाकर उन्हें नमन किया। इस दौरान उन्होंने बाबा लक्खीशाह बंजाराजी की तस्वीर पर पुष्पमाला अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर उन्होंने घोषणा की कि 31 अगस्त को विमुक्तु दिवस आधिकारिक तौर पर मनाया जाएगा। 

मुख्यमंत्री ने यहां घोषणा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत शहरी और ग्रामीण विमुक्त एवं घुमंतू जाति के लोगों को आवास योजना का लाभ मिलेगा। जिसके लिए सभी परिवारों को पोर्टल पर अपना पंजीकरण कराना होगा ताकि वे अपने सिर पर छत का सपना साकार कर सकें।

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि विमुक्त, घुमंतू और टपरीवासी (अधिसूचित) जातियों की सूची में विभिन्न जातियों की 20 जातियां और पिछड़े वर्ग की 13 जातियां शामिल की गई हैं। राज्य सरकार ने इन जातियों के कल्याण और उन्हें मुख्यधारा में लाने के लिए एक अलग बोर्ड का गठन किया है और भविष्य में बोर्ड के सदस्यों को समाज के साथ एकीकृत किया जाएगा। इसके सिवा मुख्यमंत्री ने विमुक्त जनजाति विकास निगम के गठन का भी आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि सरकार पिछड़ी जातियों के लिए काम कर रही है, जिसके लिए कई योजनाएं चलायी जा रही हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

NEET पेपर लीक केस: 14 आरोपियों पर आरोप तय, 25 नवंबर से रोजाना सुनवाई

NEET-UG 2026 पेपर लीक मामले में दिल्ली की फास्ट...

ट्रंप की इमिग्रेशन कार्रवाई की मार भारतीयों पर, 6,111 गिरफ्तारियां

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सख्त इमिग्रेशन नीति का...

चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव: भाजपा आज फूंकेगी चुनावी बिगुल

चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव को लेकर भाजपा आज अपने...

पंजाब चुनाव: कांग्रेस की पहली सूची में 40 नाम, 30 उम्मीदवार लगभग फाइनल!

पंजाब में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने...