Tuesday, October 20, 2026
Tuesday, October 20, 2026

बरनाला में नशीली कैप्सूल बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, भारी मात्रा में नशीली दवाएं बरामद

Date:

 

बरनाला पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। दरअसल, पुलिस अधिकारियों ने नशीली कैप्सूल बनाने वाली एक फैक्ट्री का भंडाफोड़ करते हुए चार लोगों को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही गिरफ्तार संदिग्धों के पास से 95 हजार प्रतिबंधित प्री-गैबलिन 300 एमजी सिग्नेचर कैप्सूल और 2.17 लाख टेपेंटाडोल कैप्सूल बरामद किए गए हैं।

इस बात की जानकारी डीएसपी सतवीर सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान दी। उन्होंने बताया कि एसटीएफ पंजाब और बरनाला पुलिस ने एक संयुक्त अभियान में गुप्त सूचना के आधार पर नाईवाला रोड पर अल्जान फार्मास्युटिकल प्राइवेट लिमिटेड फैक्ट्री पर छापा मारा। छापेमारी के दौरान पुलिस अधिकारियों ने प्री-गैबलिन 300 एमजी (सिग्नेचर) के 95 हजार कैप्सूल और 2.17 लाख टेपेंटाडोल कैप्सूल बरामद किए। साथ ही पुलिस अधिकारी ने बताया कि फैक्ट्री के पास प्री-गैबलिन 300 एमजी सिग्नेचर बनाने का लाइसेंस नहीं था। फिलहाल मामले की आगे की जांच जारी है और संदिग्धों से पूछताछ जारी है, जिसमें और भी खुलासा होने की संभावना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

परविंदर झोटा हत्याकांड की जांच CBI को सौंपेगी पंजाब सरकार

पंजाब के मानसा में नशा विरोधी कार्यकर्ता परविंदर सिंह...