Tuesday, October 20, 2026
Tuesday, October 20, 2026

जालंधर में भारतीय जनता पार्टी को बड़ा झटका, बीजेपी के बड़े नेता आम आदमी पार्टी में शामिल

Date:

 

जालंधर वेस्ट विधानसभा के उपचुनाव को लेकर राजनीतिक पार्टियों की ओर से तैयारियां की जा रही हैं। नेता जनता के बीच जाकर उन्हें वोट देने के लिए लुभा रहे हैं ताकि वे जालंधर वेस्ट विधानसभा की सीट पर कब्जा कर सकें। इस बीच जहां पार्टियां चुनाव प्रचार में जुटी हैं तो वहीं दूसरी ओर अकाली दल अपनी ही पार्टी की गुटबाजी के ताने-बाने में उलझता नजर आ रहा है। इसके साथ ही आम आदमी पार्टी के पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान चुनाव प्रचार के दौरान जालंधर में किराए के मकान में रह रहे हैं। जहां वे सप्ताह में 2-3 दिन रहेंगे, ताकिं जालंधर या आसपास के क्षेत्र की समस्याएं चंडीगढ़ की बजाय जालंधर में सुनी और हल की जा सकें।

अब अगर बीजेपी की बात करें तो चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी को उस वक्त बड़ा झटका लगा जब आज पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर कमलजीत सिंह भाटिया बीजेपी छोड़कर आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। भाटिया आज पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के घर जालंधर पहुंचकर आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। गौरतलब है कि चुनाव से पहले यह बीजेपी के लिए बड़ा झटका है, क्योंकि भाटिया को शीतल अंगुराल और पूर्व सांसद सुशील कुमार रिंकू का काफी करीबी माना जाता था और भाटिया का पश्चिमी विधानसभा क्षेत्र में बड़ा वोट बैंक था। ऐसे में चुनाव से 10 दिन पहले उनका ‘आप’ में शामिल होना बीजेपी को नुकसान पहुंचा सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

परविंदर झोटा हत्याकांड की जांच CBI को सौंपेगी पंजाब सरकार

पंजाब के मानसा में नशा विरोधी कार्यकर्ता परविंदर सिंह...