Sunday, October 18, 2026
Sunday, October 18, 2026

पंजाब में पिता-पुत्र समेत 3 की गोली मारकर हत्या:2 की हालत नाजुक

Date:

 

पंजाब में पटियाला के घनौर के गांव चतर नगर में बुधवार सुबह जमीन विवाद को लेकर हिंसक झड़प हो गई। जिसमें एक पक्ष ने दूसरे पर फायरिंग कर दी। जिससे पिता-पुत्र समेत 3 लोगों की मौत हो गई। कई लोग गंभीर जख्मी हैं। जिन्हें पटियाला के राजिंदरा अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।

जानकारी के मुताबिक यहां 2 पक्षों में जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। जहां एक तरफ से पटियाला के गांव नोगावां के रहने वाले दिलबाग सिंह और उनका बेटा जसविंदर सिंह जस्सी गांव चतर नगर पहुंचे थे। दूसरे पक्ष से चतर नगर के ही रहने वाले सतविंदर सिंह, हरजिंदर सिंह और हरप्रीत सिंह वहां मौजूद थे। दोनों में ठेके की जमीन को लेकर विवाद हो गया।

दिलबाग सिंह सुबह भी अपने बेटे के साथ खेत जोतने के लिए आया था।इसी  के चलते दूसरे पक्ष ने खेत में लोगों को इकट्ठा किया हुआ था। दोनों पिता-पुत्र वहां पर पहुंचे ही थे कि दोनों में पहले जमकर बहस हुई और फिर बात मारपीट तक पहुंच गई। इतने में दूसरे पक्ष ने हथियार निकालकर गोलियां चलानी शुरू कर दी। जिसमें पिता-पुत्र की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार दोनों के करीब 30 एकड़ जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। इसी के चलते दोनों के बीच खूनी झड़प हो गई। दोनों ने आज बातचीत के लिए टाइम रखा हुआ था, मगर बातचीत के दौरान बात इतनी बढ़ गई कि एक पक्ष ने गोलियां चला दी। जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related