Tuesday, May 5, 2026
Tuesday, May 5, 2026

अमृतसर से छत्तीसगढ़ के लिए स्पेशल समर ट्रेन:9 हजार लोगों को फायदा, सप्ताह में 2 बार चलेंगी

Date:

भारतीय रेलवे ने दिल्ली और छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर होते हुए अमृतसर से बिलासपुर तक सप्ताह में दो बार स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। अनुमान है कि इस ट्रेन से 9 हजार लोगों को फायदा होगा।

इस ट्रेन में रिजर्वेशन के साथ ही जनरल कोच की सुविधा भी दी जा रही है। इस स्पेशल ट्रेन से रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव और डोंगरगढ़ के अलावा अमृतसर, जालंधर, लुधियाना और आसपास के इलाकों के रेल यात्रियों को फायदा होगा।

यह स्पेशल ट्रेन हर गुरुवार और सोमवार यानी 27 जून और 1, 4, 8, 11 जुलाई को चलेगी। वहीं, बिलासपुर से हर मंगलवार और शनिवार यानी 25, 29 जून और 2, 6, 9 जुलाई को चलेगी।

ये स्पेशल ट्रेन अमृतसर से हर गुरुवार और सोमवार को शाम 8.10 बजे रवाना होगी और अगले दिन 9.25 बजे को रायपुर और 11.45 बजे बिलासपुर पहुंचेगी। इसी तरह वापसी के समय ये ट्रेन हर मंगलवार और शनिवार को बिलासपुर से 1.30 को रवाना होकर 3.15 को रायपुर पहुंचेगी। फिर 3.20 को रायपुर से रवाना होगी और 7.15 को अमृतसर पहुंचेगी।

अमृतसर-बिलासपुर ट्रेन में अगर सफर करना है तो आपको सामान्‍य कोच के लिए 415 रुपए देने होंगे। अगर स्‍लीपर कोच में सीट रिजर्व करना चाहते हैं तो इसका किराया 720 रुपए होगा। इसमें थर्ड AC कोच भी जोड़ा गया है। जिसे रिजर्व करने के लिए यात्री को 1930 रुपए देने होंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

West Bengal Election 2026: Dinhata में BJP की बड़ी बढ़त, Jadavpur में भी बीजेपी आगे

  West Bengal Election 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की...

Amritsar : मृतक डीएम रंधावा मामले में इंसाफ की मांग, परिवार ने निकाला कैंडल मार्च

  अमृतसर: मृतक डीएम गगनदीप सिंह रंधावा के मामले में...

बटाला में पति ने पत्नी की ह+त्या कर खुद को भी मारी गोली, दहशत में इलाका

  गुरदासपुर---फतेहगढ़ चूड़ियां के नजदीकी गांव कादियां राजपूतां में एक...