Tuesday, August 25, 2026
Tuesday, August 25, 2026

जालंधर दौरे पर रहेंगे सीएम भगवंत मान:वेस्ट हलके में उपचुनाव को लेकर अहम बैठक करेंगे

Date:

पंजाब के जालंधर पश्चिम हलके में होने वाले उपचुनाव को लेकर आज राज्य के सीएम भगवंत सिंह मान जालंधर पहुंचेंगे। जालंधर में वह चुनावी रणनीति को लेकर जिले के कार्यकर्ताओं और नेताओं के साथ अहम बैठक करेंगे।

सीएम भगवंत सिंह मान की यह बैठक दोपहर करीब 1.30 बजे शुरू होगी। 10 जुलाई को पश्चिम हलके में उपचुनाव के लिए मतदान होना है।इस बैठक में इस बात पर भी चर्चा होगी कि नेता किन मुद्दों को लेकर लोगों के बीच जाएंगे, ताकि लोग आम आदमी पार्टी को ही वोट दें।लोकसभा चुनाव से ठीक पहले 27 मार्च को शीतल अंगुराल भाजपा में शामिल हो गए थे। इसके बाद उन्होंने विधायक पद से इस्तीफा दे दिया। लेकिन 29 मई को अंगुराल ने अपना इस्तीफा वापस लेने का मन बनाया था। 30 मई को अंगुराल ने अपना इस्तीफा वापस लेने के लिए स्पीकर को पत्र लिखा था।3 जून को स्पीकर ने अंगुराल को इस्तीफे पर बातचीत को लेकर बुलाया था। मगर 30 मई को अंगुराल का इस्तीफा मंजूर कर दिया गया।

भगवत और अंगुराल 2022 के विधानसभा चुनाव में भी मैदान में थे। तब मोहिंदर भगवत बीजेपी के उम्मीदवार थे और अंगुराल AAP की तरफ से कैंडिडेट थे। इस बार उलट हो गया है। भगवत AAP के तो अंगुराल भाजपा के कैंडिडेट हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

बांग्लादेश में हिंदू परिवार के 4 लोगों की हत्या, दो कजिन हिरासत में

बांग्लादेश के रंगपुर शहर में एक हिंदू परिवार के...

अमरावती के महिला अस्पताल के NICU में आग, 3 नवजातों की मौत

महाराष्ट्र के अमरावती जिला महिला अस्पताल के NICU में...