Tuesday, October 13, 2026
Tuesday, October 13, 2026

10,000 रुपये रिश्वत लेने वाला पुलिस सब-इंस्पेक्टर विजीलेंस ब्यूरो द्वारा गिरफ्तार

Date:

चंडीगढ़, 17 दिसंबर, 2024:
पंजाब विजीलेंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार विरोधी अभियान के तहत आज सेवानिवृत्त सब-इंस्पेक्टर दलजीत सिंह, जो उस समय पुलिस थाना छावनी, अमृतसर में तैनात था, को 10,000 रुपये रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है। वर्तमान में वह एन.डी.पी.एस. कानून के तहत केंद्रीय जेल, अमृतसर में बंद था, जहां से उसे प्रोडक्शन वारंट पर लाकर गिरफ्तार कर लिया  गया।

इस मामले की जानकारी देते हुए राज्य विजीलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उक्त पुलिस कर्मचारी को जोगा सिंह निवासी गांव कोटली नसीर खां, अमृतसर की दर्ज करवाई गई शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया है।
उन्होंने आगे बताया कि शिकायत के अनुसार, आरोपी पुलिस सब-इंस्पेक्टर ने अपनी तैनाती के दौरान 2017 में थाना अमृतसर छावनी में दर्ज एफआईआर में शिकायतकर्ता के बेटे को निर्दोष साबित करने के बदले 1,00,000 रुपये रिश्वत की मांग की थी।

इस शिकायत की जांच के दौरान यह साबित हुआ कि उक्त पुलिस कर्मचारी ने शिकायतकर्ता से 1,00,000 रुपये की मांग की और रिश्वत के रूप में 10,000 रुपये लिए थे।
प्रवक्ता ने बताया कि इस संबंध में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 के तहत विजीलेंस ब्यूरो थाना, अमृतसर रेंज में दिनांक 28.11.2024 को मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने आगे बताया कि इस मामले की आगे की जांच जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

बंदी सिंहों की रिहाई के लिए भगवंत मान सरकार कोई कसर बाकी नहीं छोड़ेगी

'आप' सरकार द्वारा कानून-व्यवस्था बनाए रखने का आश्वासन...

पंजाब को पहली बार मिली ‘काम’ करने वाली सरकार : भगवंत सिंह मान

साढ़े चार साल में हमने अपने कामों से...