Thursday, August 21, 2025
Thursday, August 21, 2025

पंजाब सरकार राज्य के युवाओं को रोजगार देने के लिए प्रतिबद्ध, पंचायत मंत्री ने स्टेनो-टाइपिस्टों को बांटे नियुक्ति पत्र

Date:

 

मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी की पंजाब सरकार लगातार जन कल्याण के कार्य कर रही है। इसी के तहत पंजाब सरकार रोजगार के तहत राज्य के युवाओं को नौकरियां दे रही है। पंजाब सरकार द्वारा इन युवाओं की भर्ती पंजाब अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड के माध्यम से पारदर्शी तरीके से और पूरी तरह से योग्यता के आधार पर की गई है।

इसी तरह पंजाब के ग्रामीण विकास एवं पंचायत मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने आज विभाग में 10 नवनियुक्त स्टेनो-टाइपिस्टों को नियुक्ति पत्र वितरित किये। कैबिनेट मंत्री ने पंजाब सिविल सचिवालय स्थित अपने कार्यालय में नवनियुक्त कर्मचारियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार राज्य के युवाओं को रोजगार के अधिकतम अवसर प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। मान सरकार द्वारा अब तक 42,000 से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां दी गई हैं।

इसके साथ ही कैबिनेट मंत्री ने भर्ती युवाओं से सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ जरूरतमंद व्यक्तियों तक पहुंचाने के लिए लगन और ईमानदारी से काम करने का आग्रह किया। उन्होंने आशा व्यक्त की कि नवनियुक्त कर्मचारी विभाग द्वारा की गई पहलों के सुचारु कार्यान्वयन और उनके बारे में जागरूकता फैलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

गुरमीत सिंह खुड्डियां ने “पंजाब इन फ्रेम्स” फोटो प्रदर्शनी का किया उद्घाटन

  चंडीगढ़, 20 अगस्त – पंजाब के कृषि एवं किसान कल्याण...

राहुल बोले- देश को मध्यकाल में धकेला जा रहा

कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी...