Thursday, August 14, 2025
Thursday, August 14, 2025

सडक़ सुरक्षा फोर्स के 144 अत्याधुनिक वाहन राज्य की 5500 किलोमीटर सड़कों की करेंगे निगरानी

Date:

जालंधर, 27 जनवरी:
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने राज्य में अपनी किस्म की पहली सड़क सुरक्षा फोर्स की शुरुआत की, जो लोगों की कीमती जानें बचाने के लिए 5500 किलोमीटर सड़कों की निगरानी करेगी।
सड़क सुरक्षा फोर्स को सड़कों की कुशलता से निगरानी करने के लिए पहले पड़ाव में 144 अति-आधुनिक वाहन दिए गए हैं। इन वाहनों में 116 टोयोटा हिलक्स और 28 महेन्द्रा स्कॉर्पियो शामिल हैं और सड़कों की निगरानी के लिए यह वाहन हर 30 किलोमीटर के फासले के साथ तैनात किए जाएंगे। इन वाहनों में चार पुलिस कर्मचारियों की टीम होगी, जिसका नेतृत्व पैट्रोलिंग इंचार्ज के तौर पर ए.एस.आई. या उससे उच्च रैंक का अधिकारी करेगा।
हर जिले में रोड इंटरसेप्टर तैनात किए जाएंगे, जिनकी निगरानी तीन पुलिस कर्मचारी करेंगे। एस.एस.एफ. के पहले पड़ाव में 1296 नए भर्ती पुलिस कर्मचारियों और मौजूदा 432 कर्मचारियों को तैनात किया जाएगा। यह टीमें आठ घंटे की शिफ्ट के मुताबिक 24 घंटे तैनात रहेंगी, जिस सम्बन्धी उनको पुलिस प्रशिक्षण अकेडमी, कपूरथला में विशेष प्रशिक्षण दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

न्यूजीलैंड के आईलैंड में 4.9 तीव्रता का भूकंप

  International : न्यूजीलैंड के निचले उत्तरी द्वीप में बुधवार...

बिहार के भागलपुर में 100 घर गंगा में डूबे:; 5 राज्यों में फ्लैश फ्लड का खतरा

  नई दिल्ली---उत्तर प्रदेश-बिहार में जमकर बारिश हो रही है।...

Punjab में बाढ़ का खतरा बढ़ा! छोड़ा गया हजारों क्यूसिक पानी

  फिरोजपुर: हिमाचल प्रदेश और आसपास के पहाड़ी राज्यों में...

पंजाब में CM भगवंत मान ने नशों के खिलाफ छेड़ा महायुद्ध, किया यह बड़ा दावा

    जालंधर/पटियाला/चंडीगढ़  : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दावा...