Monday, August 11, 2025
Monday, August 11, 2025

मंत्री तरुनप्रीत सिंह सौंद ने शहीद करतार सिंह सराभा को उनकी शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित की

Date:

सराभा (लुधियाना)/चंडीगढ़, 17 नवंबर: कैबिनेट मंत्री तरुणप्रीत सिंह सौंद ने शनिवार को शहीद करतार सिंह सराभा को उनकी शहादत दिवस पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। उन्होंने शहीद विष्णु गणेश पिंगले, शहीद जगत सिंह, शहीद हरनाम सिंह स्यालकोटी, शहीद बख्शीश सिंह, शहीद सुरैन सिंह (वड़ा), और शहीद सुरैन सिंह (छोटा) को भी श्रद्धांजलि दी, जिन्होंने 16 नवंबर 1915 को गदर पार्टी के क्रांतिकारियों पर चलाए गए पहले लाहौर साजिश मामले में शहीद करतार सिंह सराभा के साथ शहादत प्राप्त की थी।

आज यहां शहीद करतार सिंह सराभा के शहादत दिवस के मौके पर पंजाब सरकार द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम के दौरान सभा को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा कि शहीद करतार सिंह सराभा भारत के सबसे युवा क्रांतिकारी थे, जिन्होंने मात्र 19 वर्ष की आयु में देश के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी थी। उन्होंने आगे कहा कि इतनी कम उम्र में शहीद होने वाले करतार सिंह सराभा निस्वार्थ सेवा और देशभक्ति के लिए युवा पीढ़ियों के प्रेरणास्त्रोत बने हुए हैं।

सौंद ने कहा कि महान शहीद ने देश को विदेशी साम्राज्यवाद की जकड़ से मुक्त कराने के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि गदर पार्टी के सक्रिय नेता के रूप में उन्होंने पहले विदेश और फिर देश के भीतर स्वतंत्रता प्राप्त करने के लिए अथक परिश्रम किया।

कैबिनेट मंत्री ने शहीद करतार सिंह सराभा स्पोर्ट्स क्लब के लिए 10 लाख, गांव सराभा की सर्वसम्मति से चुनी गई पंचायत के लिए 5 लाख, शहीद के पैतृक घर की मरम्मत और गांव के विकास के लिए फंड देने की भी घोषणा की। उन्होंने गांव का नाम राज्य के पर्यटन मानचित्र पर लाने की घोषणा भी की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

महान शहीदों के नक्शेकदम पर चलकर पंजाब और पंजाबियों की सेवा कर रहे हैं-मुख्यमंत्री

  ढढोगल (संगरूर), 10 अगस्त मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज...

बड़ी खबर : पूर्व जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह बने नए अकाली दल के प्रधान

  अमृतसर : शिरोमणि अकाली दल (बागी) का चुनाव इजलास...

‘युद्ध नशों विरुद्ध’ के 162वें दिन: 391 स्थानों पर छापेमारी, 68 नशा तस्कर गिरफ्तार

  चंडीगढ़, 10 अगस्त: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा नशों के...