Chandigarh Schools Timing Change: मौसम में बदलाव और भीषण ठंड से राहत को देखते हुए चंडीगढ़ प्रशासन ने स्कूलों के समय में बदलाव किया है। बताया जा रहा है कि, अब चंडीगढ़ में सिंगल शिफ्ट में चलने वाले स्कूल सुबह 8:10 से लेकर 2:30 तक खुलेंगे। स्टूडेंट्स 8:20 तक स्कूल पहुंच सकते हैं, जबकि उनकी छुट्टी दोपहर 2:20 तक की जा सकती है। इसके अलावा डबल शिफ्ट में चलने वाले स्कूलों में छठवीं क्लास से लेकर 12वीं कक्षा के लिए 7:50 से लेकर दोपहर 2:10 तक की टाइमिंग रहेगी। हालांकि, स्टूडेंट्स सुबह 8 बजे तक पहुंच सकते हैं और उनकी छुट्टी का समय 1:15 तक रहेगा।
चंडीगढ़ में स्कूलों की टाइमिंग बदली; बदलते मौसम के चलते प्रशासन का फैसला, अब सुबह इतने बजे खुलेंगे स्कूल
