Rahul Gandhi in Assam: कांग्रेस की ‘भारत न्याय यात्रा’ इन दिनों असम में है और इस बीच गुवाहाटी में होने के दौरान कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर केस दर्ज करने का आदेश जारी हो गया है। राहुल गांधी पर असम में भीड़ को उकसाने और पुलिस जवानों पर हमला कराने का आरोप है। असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने पुलिस डीजीपी को राहुल गांधी पर केस दर्ज करने का आदेश दिया है। जिसकी जानकारी सीएम बिस्वा ने ट्वीट करके दी है।
असम में राहुल गांधी पर केस दर्ज करने का आदेश; CM बिस्वा ने DGP को कहा, भीड़ को उकसाने और पुलिस जवानों पर हमले का आरोप
