Thursday, August 21, 2025
Thursday, August 21, 2025

भ्रष्टाचार के खिलाफ ज़ीरो सहनशीलता: 40,000 रुपये रिश्वत लेते हुये बी.डी.पी.ओ. रंगे हाथों काबू

Date:

 

चंडीगढ़ 22 मई, 2025

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई वाली पंजाब सरकार द्वारा भ्रष्टाचार के खिलाफ लागू की गई ज़ीरो सहनशीलता नीति के तहत पंजाब विजीलेंस ब्यूरो ने ब्लॉक विकास और पंचायत अधिकारी (बी.डी.पी.ओ.) रईया, जिला अमृतसर कुलवंत सिंह को 40,000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू किया है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए राज्य विजीलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि यह गिरफ्तारी अमृतसर जिले के गांव शाहपुर के एक निवासी द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर की गई है।

उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता की पत्नी साल 2019-2024 तक गांव शाहपुर की सरपंच रही थी। उनके कार्यकाल के दौरान पंचायत फंडों के गबन और जाली जॉब कार्ड बनाने के आरोप लगे थे। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि उक्त बी.डी.पी.ओ. ने जांच अधिकारी होने के नाते, उक्त मामले को निपटाने के बदले उससे एक लाख रुपये रिश्वत मांगी। शिकायतकर्ता ने रिश्वत की रकम कम करने का अनुरोध किया पर अधिकारी रिश्वत की उक्त रकम पर अड़ा रहा।

प्रवक्ता ने आगे बताया कि इस शिकायत की प्रारंभिक जांच के उपरांत विजीलेंस ब्यूरो की टीम ने जाल बिछा के आरोपी बी.डी.पी.ओ. को दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में शिकायतकर्ता से रिश्वत की पहली किस्त के रूप में 40,000 रुपये लेते हुए रंगे हाथों काबू कर लिया। इस संबंध में आरोपी के खिलाफ विजिलेंस ब्यूरो के थाना अमृतसर रेंज में भ्रष्टाचार रोकथाम कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपी को अदालत में पेश किया जाएगा और इस मामले की आगे जांच जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

भारत का नेपाल को एक और उपहार: कोशी प्रांत में दो मॉड्यूलर पुल सौंपे

  International : भारत और नेपाल ने कोशी प्रांत में...

केंद्र सरकार की नई स्कीम में आएंगे पंजाब के 100 से अधिक गांव! जानें मिलेगा क्या-क्या फायदा

  चंडीगढ़: केंद्र सरकार ने पंजाब के सीमावर्ती इलाकों में...

हमले के बाद दिल्ली CM रेखा गुप्ता को Z सिक्योरिटी:20+ हथियारबंद CRPF जवान 24 घंटे तैनात रहेंगे

नई दिल्ली --दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को केंद्र...