Thursday, September 18, 2025
Thursday, September 18, 2025

कनाडा में रेप के आरोप में पंजाब का युवक गिरफ्तार:3 महिलाओं का किया यौन उत्पीड़न,

Date:

 राइडशेयर ड्राइवर बताकर कैब में बैठाया

कनाडा की पील पुलिस ने पंजाबी मूल के युवक को तीन अलग-अलग घटनाओं में महिलाओं का रेप करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। सभी घटनाएं इसी महीने की हैं और वे लगातार महिलाओं को अपना शिकार बना रहा था। आरोपी खुद को राइडशेयर ऑपरेटर बनकर पहले महिलाओं को बहलाता और फिर सुनसान स्थानों पर ले जाकर रेप करता था।

पकड़े गए युवक की पहचान ब्रैम्पटन निवासी अर्शदीप सिंह (22) के तौर पर हुई है। युवक दिसंबर 2022 को पंजाब से स्टडी वीजा पर कनाडा पहुंचा था। ब्रैम्पटन में बसों की हड़ताल का आरोपी ने फायदा उठाया और खुद को राइडशेयर ऑपरेटर बता महिलाओं को लिफ्ट दी थी। एक ही महीने में एक ही तरह की तीन घटनाएं सामने आने के बाद दो क्षेत्र पील व यॉक पुलिस ने मामले को सुलझाने के लिए जॉइंट ऑपरेशन शुरू कर दिया।

तीनों पीड़ित महिलाओं ने बताया कि युवक बीच-बीच में पंजाबी में बात करता था। जिसके बाद से ही पुलिस पंजाबी मूल के युवकों से पूछताछ करने लगी थी। बीते दिन पील पुलिस को सफलता मिली और सार्वजनिक घोषणा की है कि अगर किसी अन्य महिला के साथ भी युवक की तरफ से घटनाओं को अंजाम दिया गया है तो उसकी जानकारी साझा की जाए।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

पंजाब के राज्यपाल से मिले केंद्रीय मंत्री खट्टर:बाढ़ की स्थिति को लेकर हुई चर्चा

  मोहाली---पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया से केंद्रीय मंत्री...

पंजाब पुलिस के SHO और ASI पर तेजधार हथियारों से हमला, 35 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

    बठिंडा : बठिंडा में अपराधियों का हौसला इतना बढ़...