Thursday, August 21, 2025
Thursday, August 21, 2025

लुधियाना में युवक पर तेजधार हथियारों से हमला,घर के बाहर बदमाशों ने मारे दातर, पीड़ित का कटा हाथ

Date:

लुधियाना—लुधियाना में देर रात सराभा नगर में अमन पार्क के नजदीक काम से वापस लौट रहे एक व्यक्ति पर 2 बदमाशों ने लूट की नीयत से तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। गनीमत रही कि बाइक सवार व्यक्ति ने शोर मचा दिया। जिसके बाद आस-पास के लोग इक्ट्ठे हो गए। लोगों का जमावड़ा होता देख बदमाश बाइक पर भाग गए। खून से लथपथ हालत में घायल व्यक्ति को सिविल अस्पताल पहुंचाया गया।जानकारी के मुताबिक घायल नवतेज सिंह ने कहा कि वह कृष्णा हांडा शोरुम में वर्कशाप मैनेजर की पोस्ट पर काम करता है। वह काम से वापस लौटा और बाइक को पार्क करने लगा। इतने में पीछे से आ रहे बाइक सवार बदमाशों ने उससे कुछ दूरी पर बाइक रोक लिया। एक युवक दातर लेकर बाइक से उतरा। बदमाश ने सरेआम बीच सड़क उस पर ताबड़तोड़ दातर से हमला कर दिया।

उसकी बाजू बुरी तरह कट गई। करीब 4 से 5 टांकें भी लगे है। नवतेज ने कहा कि उसने शोर मचाया तो लोगों को इक्ट्ठा होते देश हमलावर मौके से भाग गए। नवतेज के मुताबिक वह हमलावरों को जानता तक नहीं है। उसे शक है कि किसी ने लूट की नीयत से उस पर हमला किया है। इलाके में लगे सीसीटीवी में भी ये घटना कैद हो गई है। फिलहाल इस मामले में थाना सराभा नगर की पुलिस को सूचना दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

पंजाबी सिंगर मनकीरत औलख को मिली धमकी:विदेशी नंबर से आया मैसेज

चंडीगढ़---हरियाणा के फतेहाबाद के रहने वाले पंजाबी सिंगर मनकीरत...

हरियाणा विधानसभा मानसून सत्र में कांग्रेस के LOP की मांग

चंडीगढ़ -हरियाणा विधानसभा के मानसून सत्र से एक दिन...