Thursday, August 28, 2025
Thursday, August 28, 2025

सीतामढ़ी में महिला ने एक साथ 4 बच्चों को दिया जन्म ,परिवार में खुशी का माहौल

Date:

नेशनल : कहावत है कि जब भगवान देता है, तो छप्पर फाड़कर देता है। ऐसा ही एक अद्भुत मामला सीतामढ़ी से सामने आया है, जहां एक महिला ने एक साथ चार बच्चों को जन्म दिया है। इस घटना ने सभी को हैरान कर दिया है। डॉक्टरों के अनुसार, जच्चा और बच्चे दोनों स्वस्थ हैं।

मामला जिले के बाजापट्टी थाना क्षेत्र के शहारोवा गांव का है। यहां के निवासी रमेश कुमार की पत्नी रूपी कुमारी को बच्चा होने वाला था। वहीं, जब पत्नी रूपी को प्रसव पीड़ा शुरू हुई तो रमेश उसे एक निजी अस्पताल में ले गया। जहां डिलीवरी से पहले डॉक्टरों ने महिला का अल्ट्रासाउंड किया, जिसमें एक से अधिक बच्चे होने की पुष्टि हुई। लेकिन जब डॉक्टरों ने सीजेरियन ऑपरेशन किया, तो उन्हें एक साथ चार बच्चों का जन्म होते हुए देखकर आश्चर्य हुआ। पहले एक लड़की और फिर तीन लड़कों ने जन्म लिया।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

मुख्यमंत्री की ओर से पंजाब सरकार का हेलीकॉप्टर बचाव व राहत कार्यों के लिए तैनात

कैबिनेट साथियों के साथ बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा पहली...