Thursday, September 18, 2025
Thursday, September 18, 2025

जब दुल्हन ने दूल्हे का टेस्ट लिया तो बारात बिना दुल्हन के ही वापस लौट गई

Date:

 

उत्तर प्रदेश में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है जहां औरैया में एक बारात आई और दुल्हन ने शादी करने से इनकार कर दिया, क्योंकि दूल्हा 20-20 के नोट नहीं गिन सका। हालांकि बारात ने दुल्हन को बहुत मनाने की कोशिश की, लेकिन आखिरकार बारात को बिना दुल्हन के ही वापस लौटना पड़ा।

अब हम आपको बताते हैं कि असल में हुआ क्या था? जानकारी के मुताबिक बमपुर गांव के राम बहादुर ने अपनी लड़की की शादी इटावा के भरथना में तय की थी। जब बारात पहुंची तो सभी ने बड़े हर्षोल्लास के साथ बारात का स्वागत किया। जब जयमाला की रस्म होने लगी तो दुल्हन को कुछ शक हुआ। उसने दूल्हे को 20-20 रुपये के नोट गिनने के लिए दिए, लेकिन दूल्हा कैसे नोट गिनता, वह (दूल्हा) तो अनपढ़ था। आख़िरकार लड़की को समझ आ गया कि दूल्हा अशिक्षित है, ज़िंदगी ऐसे कटनी मुशिकल हो जाएगी। ऐसे पर लड़की ने शादी से इनकार कर दिया।

दरअसल, लड़की के परिवार वालों को भी नहीं पता था कि लड़का पढ़ा-लिखा है या नहीं। हालाँकि रिश्ते करने से पहले परिवार वाले सैकड़ों सवाल पूछते है, लेकिन शिक्षा के बारे में पूछने से, वे कैसे चूक गए। बता दें, जब लड़की के परिवार वालों को पता चला कि दूल्हा अनपढ़ है तो वे भी हैरान रह गए। इस बीच, परिवार और रिश्तेदारों ने लड़की द्वारा लिए गए फैसले की सराहना की। फिर लड़की और लड़के के परिवार वालों के बीच आपसी सहमति से फैसला लिया गया। दोनों पक्षों ने जो भी सामान लिया था उसे वापस कर दिया और बारात को खाली हाथ लौटना पड़ा।

इस बीच लड़की के शादी से इनकार करने के बाद लड़के समेत सभी लोग निराश दिखे। कुछ तो ये भी कहते नजर आए कि जब बारात ही आ गई तो ये शादी होनी चाहिए। मामले को बेवजह तूल दिया जा रहा है।

लेकिन दूसरी ओर लड़की के भाई का कहना है कि जब लड़के को नोट गिनने के लिए दिए गए तो वह गिन नहीं सका। हम अपनी बहन की शादी ऐसे कैसे कर सकते हैं जब लड़के को 20 रुपये का नोट भी नहीं पता। मेरी बहन उस लड़के के साथ अपना जीवन कैसे बिता सकती है जो यह भी नहीं जानता कि नोट क्या होते है? ये भी समय रहते पता चल गया, नहीं तो बाद में कई दिक्कतें खड़ी हो सकती थीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

पंजाब के राज्यपाल से मिले केंद्रीय मंत्री खट्टर:बाढ़ की स्थिति को लेकर हुई चर्चा

  मोहाली---पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया से केंद्रीय मंत्री...

पंजाब पुलिस के SHO और ASI पर तेजधार हथियारों से हमला, 35 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

    बठिंडा : बठिंडा में अपराधियों का हौसला इतना बढ़...