चौथे चरण के लिए 49 सीटों पर मतदार जारी, बंगाल में भाजपा कैंडिडेट-TMC समर्थक भिड़े

लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में 6 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों की 49 सीटों पर आज मतदान लगातार जारी है। जानकारी के मुताबिक सुबह 9 बजे तक 10.28% वोटिंग हो चुकी है। सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल में 15.35% और सबसे कम महाराष्ट्र में 6.33% मतदान हुआ है। इसके अलावा ओडिशा विधानसभा के सेकेंड फेज की 35 सीटों पर 6.99%, झारखंड की गांडेय विधानसभा सीट पर 10.37% और लखनऊ ईस्ट सीट पर 10.88% वोटिंग हुई है।

इसी बीच यह जानकारी है कि उत्तर प्रदेश के महोबा में ड्यूटी के दौरान एक CRPF जवान की मौत हो गई। पश्चिम बंगाल के बैरकपुर से भाजपा कैंडिडेट अर्जुन सिंह और टीएमसी समर्थक के बीच झड़प हुई है।

मुंबई में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, अभिनेता अक्षय कुमार, राजकुमार राव, जाह्नवी कपूर, सान्या मल्होत्रा, फरहान अख्तर, के अलावा RBI गवर्नर शक्तिकांत दास और अनिल अंबानी ने वोटिंग की।

इसके अलावा, BSP सुप्रीमो मायावती, सतीश चंद्र मिश्रा ने लखनऊ में, राहुल गांधी के खिलाफ चुनाव लड़ रहे दिनेश प्रताप सिंह ने रायबरेली में वोट डाला।

इससे पहले चार चरणों में 543 लोकसभा सीटों में 380 सीटों पर मतदान हो गया है। आज की सीटों को मिलाकर कुल 429 सीटों पर मतदान पूरा हो जाएगा। बाकी 2 चरणों में 114 सीटों पर वोटिंग होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *