Saturday, August 23, 2025
Saturday, August 23, 2025

वोट डालते का वीडियो बनाकर बुरे फंसे बसपा प्रत्याशी, केस दर्ज

Date:

 

बहुजन समाज पार्टी के एक प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया है। दरअसल, फिरोजपुर लोकसभा क्षेत्र से बसपा प्रत्याशी सुरिंदर कंबोज ने वोट डालने का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जिसके बाद चुनाव आयोग ने सुरिंदर कंबोज के खिलाफ मामला दर्ज किया।

जानकारी के मुताबिक कंबोज ने गुरुहरसहाय विधानसभा क्षेत्र के गांव जीवन अराई में वोट डालते वक्त वीडियो बनाया था। मामले की जानकारी रिटर्निंग ऑफिसर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र-10 फिरोजपुर-सह-उपायुक्त श्री राजेश धीमान ने दी। उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया के माध्यम से पता चला कि इस क्षेत्र से बसपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहे प्रत्याशी सुरिंदर सिंह कंबोज ने वोट डालते समय एक वीडियो बनाया और उसे वायरल कर दिया। इस मामले पर तुरंत कार्रवाई करते हुए थाना गुरुहरसहाय में मुकदमा नंबर: 98 दिनांक 01-06-2024 171 एफआईपीसी, 126 और 132 आरपी एक्ट 1951 के तहत दर्ज किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

फिर सुर्खियों में पंजाब की जेल, भारी संख्या में मोबाइल और नशा बरामद

    तरनतारन/गोइंदवाल साहिब : करोड़ों रुपये की लागत से बनी...

LPG Tanker Blast मामला : पंजाब के CM भगवंत मान ने किया ये ऐलान

  पंजाब : जिला होशियारपुर के गांव मंडियालां में देर...