Monday, August 18, 2025
Monday, August 18, 2025

ट्रम्प थोड़ी देर में G7 समिट छोड़कर अमेरिका लौटेंगे:

Date:

इजराइल-ईरान तनाव का असर G7 समिट पर भी दिख रहा है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प कुछ देर में समिट को बीच में छोड़कर अमेरिका लौट रहे हैं।

व्हाइट हाउस ने मंगलवार सुबह बताया कि मिडिल ईस्ट में तनाव के चलते ट्रम्प ने यह फैसला लिया है। उनके इस बयान को ईरान-इजराइल जंग से जोड़ा जा रहा है।

इस बीच ट्रम्प ने सोशल मीडिया पर लिखा- ईरान को परमाणु ‘समझौते’ पर हस्ताक्षर करने चाहिए। ईरान न्यूक्लियर हथियार नहीं रख सकता है। मैंने यह बार-बार कहा है! सभी को तुरंत तेहरान खाली कर देना चाहिए।

उधर, G7 देशों ने साझा बयान में कहा कि ईरान के पास कभी भी परमाणु हथियार नहीं होना चाहिए। इजराइल को अपनी आत्मरक्षा करने का अधिकार है।

समिट के पहले दिन ग्रुप के सभी 7 सदस्य देशों ने इजराइल-ईरान संघर्ष विराम पर एक राय बनाने के लिए प्रस्ताव लाने की कोशिश की, लेकिन ट्रम्प G7 के संयुक्त बयान पर साइन करने को तैयार नहीं हैं। इस बीच पीएम मोदी कनाडा पहुंच गए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

जम्मू-कश्मीर के कठुआ में 3 जगह बादल फटा:7 लोगों की मौत,

जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में रविवार सुबह बादल फटा...