Saturday, August 16, 2025
Saturday, August 16, 2025

पंजाब में 56 तहसीलदारों, 166 नायब के ट्रांसफर

Date:

 

 

चंडीगढ़–पंजाब सरकार ने एक साथ 56 तहसीलदारों व 166 नायब तहसीलदारों का ट्रांसफर किया। इस बारे में राजस्व मंत्री हरदीप सिंह मुंडिया ने कहा कि सरकार की भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति है। सरकारी कार्यालयों में लोगों की परेशानी बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी। राजस्व विभाग से संबंधित कार्यालयों में लोगों की शिकायतें मिल रही थीं।सरकार लोगों को बेहतर प्रशासन देने के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है, जिसके चलते यह ट्रांसफर किए गए। आगे भी शिकायतें मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

इससे पहले भी सरकार ने पांच मार्च को तहसीलदार व नायब तहसीलदारों का ट्रांसफर किया था। यह ट्रांसफर उस समय हुआ था, जब विजिलेंस द्वारा एक तहसीलदार को गिरफ्तार करने के विरोध में वे हड़ताल पर चले गए थे। साथ ही सरकार ने उन्हें कहा था कि वे काम पर लौट आएं, वरना उनकी जगह किसी और को तैनात कर दिया जाएगा।

सीएम भगवंत मान खुद फील्ड में उतर गए थे। इसके बाद तय समय में जो 18 के करीब तहसीलदार व नायब तहसीलदार वापस काम पर नहीं लौटे थे, उन्हें सस्पेंड कर दिया गया था। जबकि अन्य का ट्रांसफर किया गया था। यह ट्रांसफर 200 से 250 किलोमीटर तक किया गया था

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

पंजाब के 5 जिलों के लिए हो गया बड़ा ऐलान, जल्द शुरू होगा पायलट प्रोजेक्ट

  नवांशहर : स्थानीय आई.टी.आई. ग्राउंड में 79वें स्वतंत्रता दिवस...

सुखबीर बादल ने AAP के इस नेता के खिलाफ की कार्रवाई की मांग

  चंडीगढ़ : शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह...

कुरुक्षेत्र के श्रीकृष्ण मंदिर में सीएम ने किया दीप प्रज्जवलित

कुरुक्षेत्र---हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी कार्यक्रम पर...

ट्रंप पहुंचे अलास्का: पुतिन से अहम बैठक आज, यूक्रेन युद्ध और वैश्विक राजनीति पर पड़ेगा असर

  इंटरनेशनल डेस्कः अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप शुक्रवार को...