कांगो में दर्दनाक हादसा, नदी में नाव पलटने से अब तक 78 लोगों की मौत

इंटरनेशनल — मध्य अफ्रीकी देश कांगो के पूर्वी हिस्से में किवु झील में बृहस्पतिवार को सैकड़ों यात्रियों को ले जा रही एक नौका के पलट जाने से कम से कम 78 लोगों की मौत हो गई। एक स्थानीय अधिकारी ने यह जानकारी दी। दक्षिण किवु प्रांत के गवर्नर जीन-जैक्स पुरुसी ने बताया कि नाव पर 278 लोग सवार थे। उन्होंने कहा कि कम से कम 78 लोगों की मौत हो गई और मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।

इससे पहले प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि नौका पर क्षमता से अधिक यात्री सवार थे। किटुकू बंदरगाह से कुछ मीटर की दूरी पर नौका डूब गई। यह घटना उस वक्त हुई जब नौका दक्षिण किवु प्रांत के मिनोवा से उत्तर किवु प्रांत के गोमा जा रही थी। इससे पहले जून में, राजधानी किंशासा के पास एक नौका डूबने से 80 यात्रियों की जान चली गई थी। जनवरी में, माई-नडोम्बे झील में नौका डूबने से 22 लोगों की मौत हो गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *