पंजाब विधानसभा में गूंजा JE को पक्का करने का मुद्दा

 

चंडीगढ़: पंजाब विधानसभा में विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा द्वारा जे.ई. को पक्का करने का मुद्दा उठाया गया। उन्होंने सवाल किया कि साल 2011 में  भर्ती किए गए JE’s को रेगुलर नहीं किया गया है। इसके बाद में जो भर्ती हुई है, वो जे.ई. रेगुलर हो गए है।

पथानामाजरा ने पूछा कि क्या इन्हें पक्का करने का कोई प्रस्ताव है? इस पर प्रतिक्रिया देते हुए मंत्री तरूणप्रीत सिंह सौंद ने कहा कि सरकार  द्वारा पॉलिसी फॉर वेलफेयर ऑफ एडहॉक कॉन्ट्रैक्चुअल डेली वेजेस  के लिए 2023 को नोटिफिकेशन हुई थी।  इसका संबंध ग्रुप सी और ग्रुप डी के कर्मियों से है, जबकि विभाग अधीन  जूनियर इंजीनियर (जेई) का पद ग्रुप बी के अंतर्गत आता है, इसलिए जे.ई. पर यह नीति लागू नहीं होती है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *