नशों के खात्मे तक जारी रहेगी मुहिम, आम लोगों से ओर सहयोग की अपील – बरसट

चंडीगढ़, 29 जुलाई,- आम आदमी पार्टी, पंजाब के प्रदेश महासचिव स. हरचंद सिंह बरसट ने पंजाब के सभी लोगों का धन्यवाद किया, जिन्होंने पंजाब के माननीय मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान जी की अगुवाई में चलाये जा रहे ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लिया है। पंजाब के लोग इंसानियत को प्यार करने वाले हर गली, मोहल्ले, गांव, शहर में सुबह-शाम ‘सरबत दे भले’ की अरदास करने वाले लोग हैं। पिछले 20-25 वर्षों से जिस प्रकार कुछ लालची लोगों ने कुछ पैसे की लालसा में पंजाब के नौजवानों में नशे का प्रवाह चलाया है, वह अत्यंत निंदनीय है। कांग्रेस और अकाली सरकारों ने पिछले 25 वर्षों से नशे को रोकने के लिए कोई प्रयास नहीं किया। निजी लालच के लिए आपसी भाईचारे और नौजवान पीढ़ी को गुमराह करके नशे की ओर प्रेरित करना इन लोगों की घटिया सोच की निशानी है। यह सब कम समय में अमीर बनने की लालसा के कारण राजनीतिक सत्ता का दुरुपयोग करके किया गया है।
पिछले समय से आम आदमी पार्टी की सरकार बनने पर इस सब को रोकने के लिये योजना बनाई गई। नशे के व्यापारियों पर लगाम लगाने के लिए टोल फ्री नंबर 9779100200 जारी किया गया। पंजाब पुलिस, एडमिनिस्ट्रेशन और आम लोगों को साथ लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया, जोकि नशे के खत्म होने तक जारी रहेगा। आज समाज का हर वर्ग पंजाब के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी की प्रशंसा कर रहा है। नशे का कारोबार करने वाले भयभीत हैं। नशे में फंसे नौजवानों का सरकारी स्तर पर इलाज किया जा रहा है। नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। आम आदमी पार्टी इस अभियान में शामिल सभी लोगों का धन्यवाद करते हुए नशे के पूर्ण खात्मे के लिए वचनबद्ध होकर आम लोगों की ओर से एडमिनिस्ट्रेशन व पुलिस के ओर सहयोग की अपील करती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *